सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित के लिए दिलाई गई शपथ*

 *सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित के लिए दिलाई गई शपथ*



खटौरा गाँव में युवक/ महिला मंगल दल के सदस्यों  ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया,


वाराणसी। रिडक्शन अवेयरनेस सर्कुलर इंगेजमेंट (रेस) के तहत आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया। जिसमें बड़ागांव ब्लॉक के  युवक/महिला मंगल दल भरथरा (खटौरा) गाँव में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंधित करने के लिए अध्यक्ष/सदस्य क्षेत्र पंचायत नागेश्वर सिंह  के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध करने हेतु उपस्थित ग्रामीणों समेत अन्य लोगों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुर्नचक्रमण तथा उसके सम्बंध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन जागरूकता अभियान रेस आयोजित किया गया। लोगों को सिंगल उपयोग के प्लास्टिक के न प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। श्री आत्मा ट्रेंड्स विजेश्वर सिंह  ने बताया कि प्लास्टिक में न कोई सामान लिया जाएगा और न ही प्लास्टिक के सामानों का उपयोग किया जाएगा। जिस कार्यक्रम में प्लास्टिक के बर्तन जैसे प्लेट, थाली, चम्मच आदि का उपयोग हो रहा हो, उस कार्यक्रम का बहिष्कार कर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर मंजू सिंह, श्वेता सिंह, नेहा सिंह, आदर्श सिंह, शीतल सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच