शाद अजीमाबादी सम्मान 2022से नवाजी गयी अंजना मिश्रा

 शाद अजीमाबादी सम्मान 2022से नवाजी गयी अंजना मिश्रा


 

------- 

देवरिया संवाद (डा0पंकज -प्राणेश)-

जनपद की लब्ध प्रतिष्ठित गीतकार कवयित्री व शिक्षिका अंजना मिश्रा को,उनके उल्लेखनीय साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए,बिहार प्रान्त की राजधानी पटना शहर मे, नव शक्ति निकेतन साहित्य संस्थान के सौजन्य से,ख्याति लब्ध शायर सैयद अली मुहम्मद शाद अजीमाबादी की 95 वी पुण्यतिथि पर आयोजित,विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरे में,उत्कृष्ट स्वर साधिका शिक्षिका अंजना मिश्रा को, शाद अजीमाबादी सम्मान 2022 से नवाजा गया।

ध्यातव्य है कि शाद अजीमाबादी अपने समय के मशहूर शायर और ख्यातिनाम लेखक थे।इनके द्वारा स्थापित समाजिक-सास्कृतिक संस्था नवशक्ति निकेतन,दीवान मुहल्ला,हमाम लेन,पटना सीटी, पटना बिहार से यह संस्थान उर्दू हिन्दी कविता के क्षेत्र में अपने संस्थापना वर्ष से ही महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।इस संस्थान के सौजन्य से पटना सीटी मे हर वर्ष विराट कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाता है।इस कार्यक्रम मे देश के नामचीन रचनाकार अपनी उपस्थिति से मंच को गौरवान्वित करते है।संस्थान के नियमानुसार कार्यक्रम के प्रारम्भ में हर वर्ष श्रेष्ठ रचनाकार को शाद अजीमाबादी सम्मान प्रदान किया जाता है।इसी क्रम मे इस वर्ष के आयोजन में जनपद देवरिया के  ग्राम सिकरहटा की निवासी अंजना मिश्रा को संस्थान द्वारा आमंत्रित कर वर्ष 2022का शाद अजीमाबादी सम्मान दिया गया।

     यह सम्मान शैयद शहनाज़ हुसैन मा0उद्योग मंत्री बिहार सरकार, नन्दकिशोर यादव मा0 सभापति प्राक्कलन समिति बिहार विधानसभा,शम्भू शरण पटेल मा0सासद राज्य सभा,पद्मश्री गोपाल प्रसाद सिन्हा और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ के कर कमलो से अंजना को प्रदान किया गया।सम्मान ग्रहण के दौरान मंच पर सत्यनारायण जी अध्यक्ष बिहार हिन्दी प्रगति समिति, राजकुमार नाहर जी कार्यक्रम प्रमुख आकाश वाणी पटना,डा0 निसार अहमद जैसी सख्सियत मौजूद थी।इस सम्मान हेतु अंजना मिश्रा के नाम का प्रस्ताव संस्थान के अध्यक्ष कमलनयन श्रीवास्तव जी एवं स्वीकृति प्रोफेसर शाहनाज फातमी(शाद अजीमा वादी की प्रपौत्री) के द्वारा किया गया।

देवरिया की धरती से पहली बार गीतकार कवयित्री व शिक्षिका अंजना मिश्रा को यह सम्मान दिया है।अंजना मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपाररानी तहसील के अन्तर्गत ग्राम सिकरहटा की निवासी हैं।वर्तमान में यह बेसिक शिक्षा परिषद जनपद देवरिया मे भाटपाररानी विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय भाटपाररानी पर वतौर बेसिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

        इस सम्मान के मिलने पर अपर जिलाधिकारी देवरिया कुवर पंकज जी,उपजिलाधिकारी  सौरभ कुमार सिंह जी, उपजिलाधिकारी अरूण कुमार वर्मा जी,बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया संतोष कुमार राय जी, बीईओ हरिओम तिवारी जी, बीईओ भागलपुर सत्यप्रकाश कुशवाहा जी,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा जी, चाइल्ड डबलपमैट कमेटी की चेयरमैन सावित्री राय जी,भाषा शिक्षण संस्थान कटक के अध्यक्ष डा0सत्यनरायण पांडा जी, बीडीओ नालंदा सुमिता जी,जिला अलपसंख्यक कल्याण अधिकारी किशोर आनन्द जी,डा0 जानकी झा जी,यस आर जी देवरिया डा0 शीला चतुर्वेदी जी, उपेन्द्रनाथ उपाध्याय जी,डीसी खेल संजय सिंह जी,एआरपी संघ के जिलाध्यक्ष विपिन दूबे जी, साहित्य शक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज-प्राणेश, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र मिश्र बिरही, बृन्दावन राय सरल,वीनू शर्मा, एआरपी अमित शर्मा, कृष्णा देवी,संध्या मिश्रा, वरिष्ठ कवयित्री नीरजा बसंती, पुष्पा मिश्रा,सचि मिश्रा,सोनी जी,सुमन पांडेय गरिमा, गौरव संजीव सिंह जी,अमित गुप्ता मानवेंद्र मिश्र,राघवेंद्र पांडेय, मधुकर मिश्र,विवेक जी,रमेश चंद्रा,सतीश त्रिपाठी,शशिरंजन शुक्ल,धर्मेंद्र तिवारी, कुन्नू सिंह जी,बी एम उपाध्याय, संगीत सुभाष जी, सुभाषचंद्र यादव जी,प्रणव पराग,जय गोपाल व समस्त शिक्षक समाज आदि ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत