नशा सूंघाकर लूट ले गए मेट्रो रिक्शा फोन व नकदी

 नशा सूंघाकर लूट ले गए मेट्रो रिक्शा फोन व नकदी


स्योहारा।शुक्रवार की शाम नूरपुर मार्ग पर स्थित पुल के पास उस समय सनसनी मच गई जब एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला,जिसने होश आने पर बताया कि उसका नाम लुकमान पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम बिडराथाना नूरपुर है और वो मेट्रो रिक्शा चलाता है उसने आगे बताया कि आज उसके पास दो अज्ञात व्यक्ति आये और पोस्टर चिपकाने के लिए साथ चलने को बोलकर तय कर ले गए।उसके बाद पेले के पुल से पहले दोनों अज्ञात लोगों ने उसे चाय व समोसा दिया दिया जिसको खाने के बाद वो बेहोश हो गया जिसके बाद उक्त दोनों अज्ञात लोग उसके पास से मोबाइल,नकदी व उसका रिक्शा ले गए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।