महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बोलते थाना अध्यक्ष सन्त कुमार

 महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में बोलते थाना अध्यक्ष सन्त कुमार




भीष्म सिंह


नौगांवा सादात।।।।। तहसील नौगावां सादात क्षेत्र के कस्बा नौगांवा सादात फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज नौगांवा सादात में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य नजमुसहर ने की। इस कार्यक्रम में कस्बा चौकी इंचार्ज संजीव राठी ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क के संबंध में समझाया।

थाना प्रभारी संत कुमार ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में बडी बारीकी से समझाया और सड़क पर चलते समय सड़क के नियमों से सभी छात्राओं को अवगत कराया। फिर उन्होंने यदि किसी छात्रा को कोई परेशान कर रहा है तब उन्होंने अपनी सुरक्षा स्वयं करने के गुर भी सिखाए और महिला हेल्प डेस्क वूमेन 1090, 1076 और 1091 के नंबरों पर कॉल कर पुलिस सुरक्षा तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। 112 नंबर को कॉल कर भी पुलिस की मदद ली जा सकती है। इसके बाद प्रधानाचार्य नज्मुसहर ने सभी छात्राओं को निडर रहने की सीख दे कर आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत