स्योहारा - सड़क हादसे मे घायल हुए 65 वर्ष के व्यक्ति की लम्बे ईलाज बाद मौत हो गयी। जिसे पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया ।

 स्योहारा - सड़क हादसे मे घायल हुए 65 वर्ष के व्यक्ति की लम्बे ईलाज बाद मौत हो गयी। जिसे पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया ।

जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को गांव सद्दोबेर  के पास ईदगाह रोड़ पर अज्ञात वाहन नें साईकिल से सवार होकर जंगल जा रहे बाबू सिंह पुत्र नत्थू सिंह को टक्कर मार दी जिसमें बाबू सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

परिजनों नें जगह जगह उपचार कराया लेकिन शनिवार की सुबह बाबू सिंह नें मुरादाबाद के नीजी अस्तपताल मे अंतिम सांस ली। जिसके बाद परिजनों नें पुलिस को सुचना दी ,पुलिस नें शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज करने की पुष्टी की।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

स्वास्थ शिविर में की जांच