जहरीली शराब पीने से एक वृद्ध की मौत

 *जहरीली शराब पीने से एक वृद्ध की मौत*


 मिर्जापुर- लालगंज पुलिस चौकी बेलन बरौधा के  सोनकर बस्ती में धड़ल्ले से बेची जा रही है कच्ची शराब! जिस शराब को पिने से कमला शंकर कोल उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई! मृतक ब्यक्ति का  निवास स्थान खास बरौधा कोल बस्ती के रहने वाले थे!  वहां पर उपस्थित  राजू  बुधिसेन व ग्रामीणो से जानकारी प्राप्त हुआ कि 15फरवरी 2022 को सुबह 8बजे सोनकर बस्ती में गये थे और वहां से शराब पीकर घर पर पहुंचते ही उल्टी होने लगा  और! कुछ ही देर बाद कमला शंकर की मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही सोनकर बस्ती के लोग घर छोड़कर फरार हो गए! ग्रामीणों द्वारा  300लीटर कच्ची शराब व लहन (महुआ)भी पकड़ा गया जिसकी सुचना बरौंधा पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव को दिया गया मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव अपने पुलिस बल के साथ पहुंच कर मृतक ब्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और! बरौंधा चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है की कच्ची शराब बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी 

*सुगम पहरी न्यूज़ से ब्लॉक प्रभारी विनोद कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट*

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।