चोरो ने फिर दिखाया हुनर,हज़ारो पर किया हाथ साफ

 चोरो ने फिर दिखाया हुनर,हज़ारो पर किया हाथ साफ




स्योहारा।आचार सहिंता और पुलिस के लाखों पहरों के बावजूद भी चोर अपना हुनर दिखाने से बाज़ नही आ रहे हैं,इसी कड़ी में बीती रात ग्राम शफियाबाद में गन्ना समिति के सामने स्थित एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने हज़ारो की नकदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

दुकान स्वामी माजिद पुत्र ताहिर ने बताया कि आज सुबह उसने जब दुकान खोली तो उसको चोरी का पता चला कि चोर दुकान के पीछे से आए और दुकान के गल्ले में रखी 15 हज़ार की नकदी,मस्जिद की गुल्लक में रखी 8 हज़ार।की नकदी सहित हज़ारो रु की सिगरेट व अन्य सामान चुरा ले गए।पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में अपना सामान व  नकदी बरामद करते हुए चोरो को पकड़ने की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।