किसानों से बदसलूकी पर केनरा बैंक मैनेजर का भाकियू ने किया घेराव।



किसानों से बदसलूकी पर केनरा बैंक मैनेजर का भाकियू ने किया घेराव।



 स्योहारा।केनरा बैंक मैनेजर धीरज  किसानों के गन्ना भुगतान को  भेजने में 20 दिन लगा देते हैं यह आरोप भारतीय किसान यूनियन ने बैंक प्रबंधक पर लगाया है ।


  ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि गन्ना समिति से सभी बैंकों का पैसा केनरा बैंक में पहुंचता है। जब वह किसानों के गन्ना भुगतान के बारे में पूछने जाते हैं कि हमारा गन्ने का पैसा आया है या नहीं तो बैंक मैनेजर आनाकानी करता है। इसी प्रकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को बैंक मैनेजर का घेराव किया।


किसानों ने बैंक के बाहर गेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बैंक मैनेजर को बैंक के बाहर बुलाकर वार्ता हुई।


 वार्ता के दौरान चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने  मैनेजर को हङकाते  हुए कहा सबसे पहले किसानों के प्रति अपना व्यवहार ठीक करो और समय से किसानों का पैसा सभी बैंकों में समय से पहुंचने पर सहमति बनी।


 इस अवसर पर पीतम सिंह यादव, अनुज बालियान, देवेंद्र सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, विकास चौधरी ,अवनीश कुमार, भोले सिंह, ओमप्रकाश सिंह जाटव आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।