प्रदेश सचिव अबरार मलिक ने नूरपुर प्रत्याशी को भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर

 प्रदेश सचिव अबरार मलिक ने नूरपुर प्रत्याशी को भेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर



मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अबरार मलिक व उनकी टीम ने नूरपुर विधानसभा प्रत्याशी के लिए झोंकी ताकत


बुढनपुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी राम अवतार सैनी ने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। और साथ में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अबरार मलिक व उनकी टीम नूरपुर विधानसभा प्रत्याशी के साथ लगातार कार्य कर रही है। और भाजपा सरकार के जुर्म के खिलाफ आवाज उठाने व सपा सरकार बनवाने के लिए बोट का आव्हान यूथ ब्रिगेड टीम का किया जा रहा है। 

प्राप्त समाचार के अनुसार सपा के नूरपुर विधानसभा प्रत्याशी राम अवतार सैनी ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अबरार मलिक के साथ हरोली, मंगल खेड़ा, कासमाबाद,बुढ़नपुर,रसीदपुर, पाइंदापुर,पट्टी,लंबाखेड़ा,माहुपुरा,कुरी बांगर आदि गांव में ग्रामों का दौरा किया। दौरे के दौरान सपा सरकार वोट देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अबरार मलिक के आवास बुढ़नपुर पर नूरपुर विधानसभा के प्रत्याशी राम अवतार सैनी का स्वागत किया गया। तथा प्रदेश सचिव अबरार मलिक द्वारा नूरपुर प्रत्याशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर भेंट की गई। नूरपुर विधानसभा प्रत्याशी राम अवतार सैनी ने कहा कि सपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करके दिखाती है उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप लोगों से मुझे विधायक मनाया तो मैं आप के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा। 

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अबरार मलिक ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश एवं देश में कोई विकास कार्य नहीं कराया। केवल झूठ व छल के बल पर राजनीति करने का काम किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले कार्यकाल में जनता से जो वादे किए थे। वह पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि नागरिक को भाजपा व बसपा दोनों से खबरदार रहना है। बसपा ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए वोट कटवा कर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। उन्होंने कहा कि जुल्म करने वाली योगी सरकार का जाना एवं अखिलेश सरकार का बनना तय है। 

इस मौके पर प्रदेश सचिव अबरार मलिक,सलीम अंसारी,जिलाध्यक्ष पर सपा अफजाल चौधरी,मोहम्मद दानिश,सलीम अल्वी,नसीम प्रधान, फरियाद मलिक,डॉ नसीम,शाकिर मलिक,नजर उद्दीन,नईम अहमद,इलियास मलिक आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।