शीर्षक - हम नये साल में

 दिनांक- 01/01/022

दिन- शनिवार

----------------------------------

शीर्षक - हम नये साल में


-----------------------------------------------

करें कुछ ऐसा नया, हम नये साल में ।

मिले सबको खुशियां, नये साल में।।

करें कुछ ऐसा नया---------------।।



मिटे भूख, गरीबी अपने वतन में।

गुल गुलजार मिले, हर गुलशन में ।।

मिटे बेरोजगारी और वृद्ध आश्रम।

रहे अपनों के साथ सब, नये साल में।।

करें कुछ ऐसा नया---------------।।



बाल-विवाह, दहेज -प्रथा अपने वतन में।

बन्द हो मृत्यु- भोज अब तो इस वतन में ।।

बन्द हो अग्निपरीक्षा, नारी की अब ।

बेघर को मिले घर , नये साल में ।।

करें कुछ ऐसा नया --------------------।।



पाने को हम दौलत और सम्मान।

नहीं बेचे मानवता, चमन,स्वाभिमान ।।

नहीं करें सितम यतीम - मुफ़लिस पर।

शान वतन की बढ़े , नये साल में।।

करें कुछ ऐसा नया---------------।।




रचनाकार एवं लेखक- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

ग्राम- ठूँसरा, पोस्ट- गजनपुरा

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।