हे माँ शारदे

 दिनांक- 27/12/021

दिन - सोमवार

-------------------------------------

          हे माँ शारदे 


-----------------------------------------------

तु दे दे जीवन की ज्योति हमें।

तु बता दे जीने की राह हमें।।

हे मॉं शारदे, हे मॉं शारदे ।

तु दे दे जीवन-----------------।।



सुषिर स्वर मुखरित हो हमसे।

शोभित पावन हो धरती हमसे।।

तु दे दे निर्मल हृदय हमें ।

तु दे दे जीवन की ज्योति हमें ।।

हे मॉं शारदे --------------------।।



जग में हो आलोक जीवन से।

सुवासित चमन हो यहाँ हमसे।।

तु दे दे स्वप्न ऐसा हमें ।

तु दे दे जीवन की ज्योति हमें।।

हे मॉं शारदे--------------------।।



बदी से डरे , नेकी पर हम चले।

हर घर में खुशी के दीप जले।।

ऐसे जीने की शक्ति तु दे दे हमें ।

तु दे दे जीवन की ज्योति हमें।।

हे माँ शारदे -------------------।।




रचनाकार एवं लेखक- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

ग्राम- ठूँसरा ,पोस्ट- गजनपुरा

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।