स्योहारा। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी बदलने का दौर लगातार जारी है उसी को लेकर क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा के निवास पर सपा के करीब दोसौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।

 स्योहारा। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी बदलने का दौर लगातार जारी है उसी को लेकर क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार राणा के निवास पर सपा के करीब दोसौ कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को धामपुर विधानसभा भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के निवास ग्राम ठाठ जाट मैं करीब दोसौ सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा इस मौके पर भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने सभी सपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई इस।

 मौके पर भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने सपा छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया और  भाजपा की विकास कार्यों नीतियों को साझा किया। विधायक अशोक कुमार राणा ने भाजपा सरकार को देश हित के लिए कार्य करने वाली सरकार बताया है वहीं भाजपा विधायक प्रतिनिधि व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अरोड़ा उर्फ राजू  ने कहा कि  सभी दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल कराने का क्रेडिट विधायक अशोक कुमार राणा की नीतियों व प्रेम व भाईचारे को जाता है क्योंकि विधायक अशोक कुमार राणा द्वारा सभी मजलूम, लाचार, बेसहारों की मदद करने के लिए हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।उन्हीं के कार्य को पसंद करते हुए सभी लोगों ने सपा का दामन छोड़कर भाजपा के खेमे में शामिल हो गए हैं। जिनका हम आभार व्यक्त करते हैं। सपा छोड़कर आए सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने की पुष्टि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व भाजपा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार  उर्फ राजू भाई ने की है। इस मौके पर प्रियंकर राणा, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान ,ब्लाक प्रमुख नीरज प्रताप सिंह ,सुरेंद्र कुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत