*50 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार*

 *50 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार* 


 मीरजापुर।पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बोलेरो में लदे 01.45 कुंतल अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया । 


30 दिसम्बरको थानाध्यक्ष अहरौरा को जरिए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि सोनभद्र की तरफ से आ रही बोलेरो में अवैध गांजा लदा हुआ है , उक्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा लखनिया दरी के पास तिराहे पर वाहनों को सघन चेकिंग की जाने लगी तभी मुखबिर द्वारा बताया गया वाहन संख्याः ओआर 2 बीबी 7995 बोलेरो आती हुई दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा समय करीब 17.30 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम कोन दरिया बाबूराव पुत्र कोन दरिया बुद्धू निवासी 35वाना वासगी, येनूगुराई बनब सिंह मुच्चनपुर थाना मुच्चनपुर विशाखापत्तनम आन्ध्र प्रदेश बताया और यह भी बताया कि वाहन की छत में बनाए गए बॉक्स में अवैध गांज लदा हुआ है, जिसे रायगढ़ा उड़ीसा से लेकर इलाहाबाद जा रहा हूं । पुलिस टीम द्वारा बोलेरो की छत में अलग से बनाए गए बॉक्स में लदा हुआ कुल 01.45 कुंतल अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-144/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा 25,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सुशील चौधरी प्रदेश प्रभारी

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।