महज 12 दिन में 4 प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन

 महज 12 दिन में 4 प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन 



स्योहारा के मोर्डन जावेद नें किया जिले का नाम रोशन 


स्योहारा - नगर में स्थित मोर्डन जिम संचालक जावेद मोर्डन नें महज 12 दिनों में चार प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया । मोर्डन जावेद नें अपनी जीत के पीछे अपने गुरू वसीम खान  इंडियन टाइगर को बताया है । मोर्डन जावेद नें कहा एक अच्छा उस्ताद आपकों कामयाब बना सकता है ।जानकारी देते हुए मोर्डन जावेद नें बताया कि 13 दिसम्बर को दिल्ली के शाह ओटोटोरियम में आयोजित मिस्टर वर्ल्ड में तीसरा स्थान ,19 दिसंबर महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित वीर क्लासिक में दुसरा स्थान , 21 दिसम्बर कों कालीवाडी मंदिर मयूर विहार  में आयोजित नार्थ इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान , 25 दिसम्बर को ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित मिस्टर इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त किया । मोर्डन जावेन नें बताया कि युवाओं को बाडीविल्डिग में आना चाहिए और एक अच्छे कोच का चयन करना चाहिए जिससे उसे सफलता मिल सके । अपने कोच वसीम खान के बारे में बताते हुए कहा कि मैं आज इस जगह सिर्फ उन्ही के दम पर हूँ उन्होंने मुझे ऐसा मार्गदर्शन दिया कि मै सफलता की और बढ रहा हूँ ।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।