गंगा स्नान मेंले में पहुंच हज़ारो ने लगाई डुबकी।

गंगा स्नान मेंले में पहुंच हज़ारो ने लगाई डुबकी।


स्योहारा।आज गुरु/कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले  में आज क्षेत्र के बेरखेड़ा घाट पर हज़ारो लोगो ने पहुंच श्रद्धापूर्वक गंगा में डुबकी लगाई।

पिछले कई बरसो से बेरखेड़ा घाट पर इस गंगा स्नान मेले का आयोजन होता चला आ रहा है,जिसमे शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और तम्बू बनाकर यहां रुकते हैं,जिन्होंने गुरु/कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा में डुबकी लगा सूर्य देव की भी आराधना की भी आराधना की तो साथ ही बाद में खिचड़ी बनाकर आपस मे बैठकर प्रेम पूर्वक खाई गई।साथ ही स्नान में शामिल होने आई महिलाओ व बच्चों ने मेले में लगने वाली दुकानों से जमकर खरीददारी भी की।


साथ ही मेले में जलेबी आदि की भी जमकर बिक्री हुई।सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद रहा तो साथ ही इस मौके पर ठाकुरद्वारा मार्ग पर आवगमन पूरी तरह से जाम से भरपूर रहा।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*