एनसीसी, एनएसएस ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
एनसीसी, एनएसएस ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
स्योहारा।नगर के आरएसपी इंटर कॉलेज मे 32 यूपी बीएन एनसीसी धामपुर की सबयूनिट के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने मतदान जागरूकता रैली निकाली l रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई l मतदान जागरूकता रैली को एनएसएस प्रभारी विरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखा विद्यालय से रवाना किया l प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई तथा साथ ही साथ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों से जिनका मत नहीं बना हुआ है उनसे अपना मत बनवाने की अपील की l 32 यूपी बीएन एनसीसी धामपुर के कैडेट्स के साथ एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं मिलकर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए, नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे l इस अवसर पर प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा, कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा, एनएसएस प्रभारी विरेंद्र सिंह, अनुज कुमार रस्तोगी, शिखर चंद शर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रियंका, उमेश, रामसेवक, रघुवीर सिंह, पंकज छावड़ा, अरविंद कुमार तथा भारत सिंह आदि उपस्थित रहे l
Comments
Post a Comment