*“राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" श्रावस्ती उ० प्र०का स्थापना दिवस कार्यक्रम*

 *“राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" श्रावस्ती उ० प्र०का स्थापना दिवस कार्यक्रम*


           (सुधीर श्रीवास्तव)

  दिनाँक 22 अगस्त से 31 अगस्त तक साहित्यिक संस्था "नव साहित्य कुँभ श्रावस्ती उ.प्र. के स्थापना दिवस के रूप में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से विविध रस के कवियों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज की और अपनी रचनाओं से पटल को गौरवान्वित किया। 


     उक्त कार्यक्रम 22 अगस्त 2021से 31 अगस्त तक अनवरत 10 दिनों तक ऑनलाइन चलता रहा।

समारोह में कुल 125 कवियों ने काव्य पाठ किया।

सभी कवियों को “नव कुंभ साहित्य” सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस एक वर्ष में अब तक संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों में

दैनिक गतिविधियों की बात करें तो

  काव्य पाठ,गीत संगीत,और व्याख्यान,कार्यशाला, आडियो/वीडियो रचनकारों की प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। 22 अगस्त 2020 से अब तक 1 वर्ष में 500 से अधिक  साहित्यकार कवि मित्र पाठ कर चुके हैं। इन सभी भाग लेने वाले सभी कवियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक आ.रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी और सह संस्थापक व रा० अध्यक्ष अनिल कुमार राही जी ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के सभी पदाधिकारियों एडमिन और सभी दर्शक श्रोता बन्धुओं का आभार व्यक्त किया और सभी के सहयोग की प्रशंसा भी की।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत