*पालिकाध्यक्ष ने सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण

 *पालिकाध्यक्ष ने सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण



 *नगरवासियो की सुख सुविधा व सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा : मनोज* 


मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष  मनोज जायसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन द्वारा सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण  डंगहर वार्ड 6 में एफ सी आई पुल के नीचे किया। लोकार्पण के बाद उपस्थित आम बथुआ डंगहर मोहल्ले की जनता को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  मनोज जायसवाल ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से  आप सभी के सुख सुविधा व सेवा के लिए नगर पालिका निरंतर कार्यरत हैं।डगहर वार्ड के निवासीयो ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल का आभार प्रकट किया। भाजपा नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल जिन्होने यहाँ बथुआ, डंगहर के रास्ते सामुदायिक शौचालय का निर्माण करके 20 साल पहले की  मोहल्ले वासियों की मांग को पूरा किया है। सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण में मुख्य रूप से डंगहर वार्ड के सभासद शिवपाल कनौजिया बरौधा वार्ड के  सभासद वीरेन्द्र तिवारी, नित्यानंद स्वामी,धीरज तिवारी, चंदन जयसवाल, भाजपा सेक्टर संयोजक मनोज त्रिपाठी, वीरेन्द्र सोनी, गुलाब प्रजापति, अंकित श्रीवास्तव, अरविंद विश्वकर्मा, मनोज केशरी, बाबा मौर्य, शनि जयसवाल, अंकित गुप्ता, कल्लु गुप्ता, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत