जन्मदिवस शुभकामना*
*जन्मदिवस शुभकामना*
जन्म दिवस है मेरी पुत्री का,
चाहे सबका सदा आशीष।
धन्यवाद देता नारायण को,
नमन करूँ मैं नित जगदीश।
वेद अश्वनी की पौत्री प्यारी,
राजन मिथला की तारा है।
नीरज साधना पिंकी शैलेंद्र का
पाती वह दुलार सारा है।
स्वाती विष्णू चाचा चाची भी,
देते हैं नित शुभ आशीष।
धन्यवाद देता नारायण को,
नमन करूँ मैं नित जगदीश।
शिव गौरी अभिलाष सदा कहते,
मामा मामी की वह प्यारी है।
मान्यता से चहकती रातेपुर,
की यह सुंदर फुलवारी है।
बाबा दादी हरि मीना जी के
साथ दें आशीष निधि मनीष।
धन्यवाद देता नारायण को,
नमन करूँ मैं नित जगदीश।
सत्यम श्रियम अभय नमन वैभव
की बहना बहुत दुलारी है।
कीर्ति दीप मौसी मौसा की भी
मान्यता। बहुत ही प्यारी है।
ओम प्रीति संग मेधा मान्यता
पाते नित बड़ो का आशीष।
धन्यवाद देता नारायण को,
नमन करूँ मैं नित जगदीश।।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
तिलसहरी, कानपुर नगर

Comments
Post a Comment