वचन

 


वचन


•••••••


वचनों की लीला बड़ी पुरानी।

इसने रची हैं असंख्य कहानी ।

इसके गौरव को बचाने में,

जाने कितनों ने दी है कुर्बानी ।


रानी कैकयी को दिए वचन ।

राम को मिला वन का गमन ।

राजा दशरथ ने प्राण गवाएँ,

रामायण का हुआ महासृजन ।


भीष्म पितामह का दृढ़ वचन ।

महाभारत युद्ध का मूल कारण ।

शकुनि मामा की कुटिल चाल,

पांडवों का संघर्ष में कटा जीवन ।


वचनों से भरा पड़ा इतिहास ।

गंभीर विषय बन गए परिहास ।

कितनी आहुतियां चढ़ गई, 

नहीं है मन को सहज विश्वास ।


सैनिक जो सीमा पर है जाता  ।

मातृभूमि रक्षा में प्राण गंवाता ।

एक वचन की लाज रखने में,

अपने जीवन की बलि चढ़ाता ।।


 स्वरचित तथा मौलिक रचना

 सीमा वर्णिका 

कानपुर ,उत्तर प्रदेश

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।