जरगो बांध नहर परियोजना का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।

 जरगो बांध नहर परियोजना का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।





मीरजापुर 27 जुलाई 2021/ जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज बाणसागर परियोजना के अन्तर्गत मेजा जरगो लिंक नहर का निरीक्षण किया गया। नहर चलती हुयी पायी गयी। परियोजना के अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि मेजा जिरगो लिंक नहर मेजा बांध से निकलकर ग्राम बेलहा लालगंज से होते हुए ग्राम गोल्हनपुर में स्थित बंधवा नाले में मिल जाती है। बंधवा नाला जिसकी लम्बाई लगभग 7.00 किमी0 है से चलते हुए बाणसागर परियोजना का पानी ग्राम गोबरदहा (सक्तेशगढ़) अनाधिकृत तरीके से पम्पसेट/मोनोब्लाक पम्प लगाकर सिंचाई करते पाये गये। जिसके क्रम में सिंचाई विभाग के अभियन्तागणों से तत्काल पम्पिंग सेट हटवाने हेतु कहा गया तथा भविष्य में ऐसी किसी पुनरावृत्ति को रोकने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। निरीक्षण के समय सर्विस रोड पर जगह-जगह रेनकट्स एवं अण्डूलेशन पाया गया, इस सम्बन्ध में विभागीय अभियन्तागण को उचित कार्यवाही करने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी बाण सागर परियोजना एवं मेजा जरगो बांध नहर के अधूरे कार्य को पूर्ण करने कहा साथ ही अवैध तरीके से जनरेट अथवा मोटर लगाकर जो लोग पानी खीच रहें है


इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश देते हुये कहा अवैध रूप दुरूपयोग हो रहें पानी रोका जायें। उन्होने कहा कि जिन नहरो से जगह-जगह पर पानी सीवेज हो रहें है उसे मरम्रत करायें। जिलाधिकारी ने नहर कार्य निर्माण में अव्यवस्था एवं लापरवाही बरतने पर अधिकारियो को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि अबिलम्ब कार्य पूर्ण कराने को कहा।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत