गाड़ी पटलने से हुई स्योहारा के व्यक्ति की मौत रिपोर्ट क़ामिल हसन

 गाड़ी पटलने से हुई स्योहारा के व्यक्ति की मौत रिपोर्ट क़ामिल हसन



स्योहारा क्षेत्र गांव मिठ्ठेपुर निवासी  भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृपाल सिंह प्रजापति का देर रात धामपुर के पास गाड़ी पलट जाने से देहांत हो गया ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ कृपाल सिंह के गांव पहुंचकर उन्हें किसान यूनियन के झंडे के द्वारा सम्मानित किया। व अंतिम यात्रा में शामिल हुए गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कृपाल सिंह का संगठन में काफी योगदान रहा वह हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने में भागीदारी देते थे उनका संगठन के लिए योगदान हमेशा याद रहेगा उनकी मृत्यु से संगठन के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले गज राम सिंह, शफीक अहमद, ओमप्रकाश सिंह, दीक्षित चौधरी, इमरान खान, खुर्शीद अहमद, अशोक प्रजापत, जसवंत सिंह, विनय, आदि मौजूद रहे।

Comments