सुधीर श्रीवास्तव के जन्मदिन पर* लाइव काव्यपाठ सप्ताह का आयोजन

 *सुधीर श्रीवास्तव के जन्मदिन पर*

लाइव काव्यपाठ सप्ताह का आयोजन


=========================

**परितोष काव्य मंच* पर काव्य का साहित्यिक मेला *

गोण्डा(उ.प्र.)::जनपद के वरिष्ठ कवि/साहित्यकार आ.सुधीर श्रीवास्तव के जन्मदिन (एक जुलाई) के उपलक्ष्य में पारितोष काव्य मंच फिरोजाबाद, उ .प्र. द्वारा स्व. हंसराज कक्कड़ स्मृति मंच के तत्वावधान में 'लाइव काव्य पाठ सप्ताह' का  आयोजन किया जा रहा है।

स्वर्गीय श्री हंसराज कक्कड़ स्मृति मंच कविराज व्यंगकार परितोष अरोरा जी ने अपने पिता की स्मृति में शुरू किया है, इसमें, साहित्य के सामाजिक और वैचारिक कार्य भी किए जाते है।

इन कार्यों के लिए अब तक कई सम्मान पत्र मिल चुके है।

     1-7 जुलाई '21 तक चलने वाले इस आयोजन के बारे में मंच के संस्थापक आ.पारितोष अरोड़ा जी ने बताया कि प्रत्येक दिन दो लाइव काव्यपाठ कराने की रुपरेखा तैयार की गई है।जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से कवि/कवयित्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिनमें आ.भरत मिश्रा भयंकर जी (उन्नाव,उ.प्र.), आ.अमित बिजनौरी (बिजनौर, उ.प्र.), आ. आर्तिका श्रीवास्तव (लखनऊ), आ.अनुरोध कुमार श्रीवास्तव (बस्ती, उ.प्र.),आ.जय हिंद सिंह हिंद (आजमगढ़),आ.महेंद्र सिंह राज (चंदौली, उ.प्र.) आ.ममता रानी सिन्हा (तोपा,रामगढ़, झारखंड), आ.तृप्ति वीरेंद्र गोस्वामी,आ.संगीता चौबे पंखुड़ी (म.प्र.) आ.रईस सिद्दीकी बहराइची(बहराइच), आ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम (कानपुर),आ.अनिल राही जी (ग्वालियर, म.प्र.)आदि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

      श्री अरोड़ा ने यह भी कहा कि साहित्यकारों उनके जन्मदिन पर  सम्मान और विशेष अनुभूति का अहसास हो,इसी उद्देश्य शुरु की गई इस श्रृंखला को आगे लगातार जारी रखा जायेगा। साथ ही उन्होंनेश्री सुधीर श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाइयां और शुभकामनाएं भी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत