चांदपुर विधायक ने मास्क और सेनिटाइजर बांट काेविड-19 की जानकारी दी

 *चांदपुर विधायक ने मास्क और सेनिटाइजर बांट काेविड-19 की जानकारी दी 


                                                           आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी 'सेवा ही संगठन' अभियान के तहत चांदपुर भाजपा विधायिका कमलेश सैनी जी ने गांव बास्टा में जाकर मास्क व सेनिटाइजर वितरण किया। साथ ही लोगों को दो ग़ज़ की दूरी रखने की अपील भी की।  इतना ही नही मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताय।                                             भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक कमलेश सैनी जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बास्टा में घर घर जाकर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया। इस दौरान गांव वालों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कोराेना महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया। उसी का परिणाम है कि अब मरीज दिन प्रत‍िद‍िन कम होते जा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने गांव वालों से बिना मास्क लगाए घरों से न निकलने के प्रत‍ि जागरूक क‍िया। इस दौरान गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनका क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तुरंत बताने के लिए कहा है। साथ ही ग्रामीणों से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो को जागरूक किया। इतना ही नही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। हमारा भी दायित्व बनता है कि हम सरकार की हिदायतों का पालन करें, लेकिन कुछ युवा इन हिदायतों का पालन नहीं कर रहे हैं, जो कि गलत है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत