देश को महामारी से बचाने के लिए शिवसेना की आवश्यक मीटिंग हुई संपन्न

 देश को महामारी से बचाने के लिए शिवसेना की आवश्यक मीटिंग हुई संपन्न


स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट

धामपुर - आज दिनांक 23/4 /2021 को शिवसेना जिला कार्यालय पर शिवसेना की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई बैठक का मुख्य मुद्दा देश में भयावह स्थिति में पहुंच चुकी covid19 की स्थिति रही बैठक की अध्यक्षता श्री खेमराज सिंह ने की तथा संचालन वीरेंद्र कारीगर ने किया बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना के जिला  प्रमुख ( नगर )विजय कुमार जैन ने कहा देश में covid19 के इस स्थिति में पहुंचने के लिए केंद्र सरकार की गैर जिम्मेदारी नीतियां हैं सर्वप्रथम केंद्र सरकार ने किसान की जायज  मांग का समाधान समय से न  निकालकर दिल्ली में किसानों का जमावड़ा होने दिया जिससे भी दिल्ली की जनता को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा l विजय कुमार जैन ने कहा  कि सत्ता की लालची भाजपा को सत्ता के सिवा कोई भी नजर नहीं आ रहा है पश्चिमी बंगाल में  विधानसभा चुनाव में कोरोना के सारे नियमों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा नेताओं की दनादनरेलिया  हो रही है जबकि जनता त्राहिमाम कर रही हैशिवसेना के पूर्व मंडल प्रमुख हेमंत चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है साजिश के तहत महाराट्र से वैक्सीन गायब कर रही है ताकि राज्य की शिवसेना सरकार बदनाम हो सके बैठक में युवा सेना के जिला उपप्रमुख संयम जैन, विपुल जैन ,हिमांशु सैनी आदि उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।