पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का निधन व्यापार जगत की बड़ी हानि-अरुण वर्मा रिपोर्ट क़ामिल हसन


पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का निधन व्यापार जगत की बड़ी हानि-अरुण वर्मा रिपोर्ट क़ामिल हसन


स्योहारा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने पर व्यापारियों में दुख व्याप्त हो गया है। जैसे ही अपने अध्यक्ष के निधन की सूचना व्यापारियों को मिली उनमें दुख की लहर व्याप्त हो गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष मुकेश महेश्वरी, नजीबाबाद जिले के अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, व्यापारी नेता किशन लाल अरोड़ा ,अवधेश महेश्वरी आदि ने तुरंत ही शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया । इस मौके पर अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने अनेक लड़ाई लड़ी है और आंदोलन किए  है और व्यापारियों के हित के लिए अनेक कानून बने हैं । उनका कहना है कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की बात को सरकार हमेशा मानती थी और वह व्यापारियों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते थे।

 बैठक के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।