धूमधाम से मनाई गई होली जमकर उड़े रंग और गुलाल

 *धूमधाम से मनाई गई होली जमकर उड़े रंग और गुलाल       


                                                      आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- होली का त्योहार सोमवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया।

चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग।

यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली गई। इस मौके पर कई लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली के रंग में डूब गए।

इस बार होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एक सप्ताह पहले ही लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी थीं। रविवार की रात होलिका दहन होने के बाद सोमवार को दिन भर रंगों का दौर चलता रहा। सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। दिन भर यही दौर चलता रहा। लोगों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। होली का उल्लास इतना था कि शहर की सूनी पड़ी सड़कों से जो भी निकला वह पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया।

इससे त्यौहार का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर शाम तक यही दौर चलता रहा। युवाओं ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग तरीकों से त्यौहार का लुत्फ उठाया। कुल मिलाकर हर कोई होली के रंगों से सराबोर नजर आया। वहीं कई लोगों ने वर्षों से चले आ रहे मनमुटाव व गिले शिकवे भुलाकर फिर से एक दूसरे को गले लगाया और साथ मिलकर होली मनाई।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत