शहर में सजीं होलिकाएं, आज होगा दहन

 *शहर में सजीं होलिकाएं, आज होगा दहन       


                                         आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  शहर व नगर में विभिन्न स्थानों पर होलिका सजाई जाने लगी है। रविवार की रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। संवेदनशील होलिका स्थलों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 

शहर के कई स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इन सभी जगहों पर होलिका सजाई जा रही है। वहां पुलिस को अलर्ट किया गया है। ऐसे होलिका स्थलों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। शहर में स्याऊ, शिवलोक कालोनी, दयाविहार कालोनी, बाजार बजरिया, ढाली बाजार, मंडी कोटला, विवेक नगर आदि    स्थानों पर विशेष सुरक्षा रहेगी। कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर जी के अनुसार होली पर्व पर सुरक्षा इंतजाम सख्त रहेंगे। संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करते हुए होली का पर्व आपसी भाईचारा के साथ मनाएं।                                                                         *ये रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त* 



 पंडित रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी जी के अनुसार इस बार प्रदोष काल में भद्रा का साया नहीं होना दुर्लभ व शुभ संयोग है। ऐसे में सायं 6 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग और 8 बजकर 3 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट तक अमृत काल का शुभ संयोग रहेगा। इस दौरान होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत उचित रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत