घरेलू कलेश से परेशान शख्स ने खुद को गोली मारकर दी जान

 घरेलू कलेश से परेशान शख्स ने खुद को गोली मारकर दी जान



चाँदपुर:- चांदपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी संजीव उर्फ कलवा अपने परिवार के साथ रहता था। मंगलवार को अचानक उसके घर से गोली चलने की आवाज आई।


शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे तो देखा संजीव लहुलुहान हालत में मृत पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक लोगों ने बताया कि संजीव शराब पीता था। उसका और उसकी पत्नी में आए दिन विवाद होता था। उसकी पत्नी भी उसके व्यवहार के कारण परेशान थी। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते संजीव ने खुदी की जान ले ली।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत