धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती

 *धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती   


                                                                       आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* चांदपुर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमे पहले गोष्ठी का आयोजन हुआ और शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों में संत रविदास जी के जीवन को प्रदर्शित करने वालीं झांकियां प्रमुख रहीं। लोगों ने रास्ते में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान शहर के चौराहों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही।


सन्त शिरोमणि रविदास जी का 644 वां जन्म दिवस बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। संत शिरोमणी गुरू रविदास समिति के तत्वावधान में आयोजकों एवं अतिथियों के पगड़ी बांध कर स्वागत किया। इनके पीछे संत रविदास जी के जीवन को दर्शाती झांकियां, बैंड से गूंजता भक्ति संगीत, मीरा और रविदास जी, और शंकर पार्वती व देश को समर्पित भारत माता की झांकीया भी शामिल रही। भारत माता और राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्य करते कलाकार तथा आखिर में चल रहे सन्त गुरु रविदास जी के डोले की झांकी सभी को आकर्षित करती रही।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि विवेक कर्णवाल जी,दिग्विजय सिंह जी रहे कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र कुमार ने किया कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र खन्ना जी अध्यक्ष विशाल जी रहे कार्यक्रम में अशोक कुमार नेता जी, सुरेन्द्र नेता जी,राहुल खन्ना जी,अमित जी,कमल कुमार जी,कृष्णा जी,विकास सैनी जी,प्रताप जी, शिवम महेश्वर जी, अनुज गौतम जी गजेन्द्र सैनी, राकेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत