मामूली कहासूनी पर शराब के नशे में भाई पर चाकू से किया हमला रिपोर्ट क़ामिल हसन

मामूली कहासूनी पर शराब के नशे में भाई पर चाकू से किया हमला रिपोर्ट क़ामिल हसन


- सूचना पर पुलिस में हड़कंप आरोपित गिरफ्तार भाई गंभीर हालत में रेफर 

स्योहारा : हैलो----- मैंने अपने भाई को चाकू से मार दिया है इसे उठा कर ले जाओ और मुझे गिरफ्तार कर लो ! फोन पर ये लब्ज सुनकर एक बार तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया ! आनन फानन में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर घायल को सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ! पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है ! 

थाना क्षेत्र के गांव सागर सतवाई निवासी अरुण कुमार पुत्र कालू सिंह ने मंगलवार की देर शाम शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था ! घर में विवाद होता  देख बड़े भाई प्रमोद ने अपने छोटे भाई को समझाना चाहा और मारपीट करने से मना किया जिस पर अरुण को गुस्सा आ गया और घर में रखे चाकू से बड़े भाई पर चाकू से दो वार किये जिसमे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर गया ! हमले में प्रमोद की पेट की आंत बाहर निकल गई ! घटना के बाद अरुण को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने घटना का पश्चाताप करते हुए पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उसने अपने भाई को चाकू से वार कर मार दिया है उसे उठा कर ले जाओ और मुझे भी गिरफ्तार कर लो ! फोन आने पर पुलिस विभाग सकते में आ गया !  सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित भाई अरुण को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर रूप से घायल प्रमोद को सीएचसी पर भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए हायर सेन्टर रेफर कर दिया ! थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ का कहना है कि आरोपित युवक अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है ! परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है ! तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी !


Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।