भाजपा नगरपालिका सभासद राहुल खन्ना का जोरदार स्वागत

 *भाजपा नगरपालिका सभासद राहुल खन्ना का जोरदार स्वागत           


                                                                                           आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* चाँदपुर के मोहल्ला चिम्मन में सैकड़ो युवाओ के द्वारा एक विशेष स्वागत- परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सभी युवाओ, बुजुर्गों ने आगे आकर भाजपा के नगर पालिका चाँदपुर के युवा सभासद भाई राहुल खन्ना जी का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ने सैनी जी ने की संचालन विकास सैनी जी ने किया कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगर पालिका पार्षद राहुल खन्ना जी उपस्थित रहे। चाँदपुर शहर की राजनीति में सभी युवाओ को साथ लेकर चलने का कार्य भाई राहुल खन्ना जी कर रहे है और ईमानदारी से अपने कार्य को नगरपालिका में कर रहे है। राहुल खन्ना जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है और जैसे हमारी भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उसका हक मिल सके उसी अंत्योदय की भावना को लेकर समाज मे कार्य कर रहे है। कार्यक्रम में दिनेश भाटी,योगेश सैनी,शिवम महेश्वरी,विराज सिंह,रोहन शर्मा,नमन महेश्वरी,आकाश सैनी,मोहित जयकर,सुमित डागरा, डॉ मूलचंद सैनी,फैज खान,गजेन्द्र कुमार यश वशिष्ठ, गजराज सैनी, दीपू सैनी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत