निवर्तमान प्रधान का पिस्टल से फायरिंग करने वाला वीडियो वायरल, गिरफ्तार

 निवर्तमान प्रधान का पिस्टल से फायरिंग करने वाला वीडियो वायरल, गिरफ्तार



-पुलिस ने पिस्टल व बुलेरो गाडी भी की जब्त


- सपा की रैली से पहले निवर्तमान प्रधान ने की थी हर्ष फायरिंग


नगीना: गांव जीतपुर के निवर्तमान प्रधान रईस का सपा की ट्रैक्टर रैली से पहले हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद प्रधान को पुलिस ने पिस्टल व बुलेरो गाडी सहित दबोच लिया। प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।


मंगलवार 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। नगीना में भी सपाईयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि कानूनों का विरोध किया गया। इस दौरान नगीना देहात थाने के गांव जीतपुर के निवर्तमान प्रधान ने रैली से पहले अपने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

 

इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम करवाई का दावा किया।

Comments