नवांकुर साहित्य मंच* शानदार कवि सम्मेलन संपन्न
*
नवांकुर साहित्य मंच*
शानदार कवि सम्मेलन संपन्न
***********************
सीतापुर(उ.प्र.): नवांकुर साहित्य मंच सीतापुर के व्हाट्सएप पटल पर दिनाँक 21.12.2020 को आयोजित ई कवि सम्मेलन में दूर दूर से आनलाइन उपस्थित रहे कवि/कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं से पटल को काव्यमय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये पटल के संस्थापक नितिन मिश्रा निश्छल जी के मां वागेश्वरी की वंदना के साथ कार्यक्रम की सुंदर शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से आ. नौशीन परवीन जी, नागपुर से आ.वीना आडवानी जी, प्रयागराज से आ.डा. रश्मि शुक्ला जी, कानपुर से आ.डा. गोविन्द नारायण शाण्डिल्य जी, आ.कोमल प्रसाद राठौर जी, बिजनौर से श्रेष्ठ कवि आ.अमित कुमार बिजनौर जी ने (पिता पर मार्मिक रचना) व गोण्डा उ.प्र. से श्रेष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव जी ने(काश ! मैं प्रधानमंत्री होता), शीर्षक से काव्य पाठ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आ. सुरेश अजगले जी, आ.कलावती करवा षोडस जी,आ. स्वाति जैसलमेरिया जी आदि ने भी अद्भुत व समसामयिक रचनाएँ पढ़कर कार्यक्रम को उचाईयाँ प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रिहार सीतापुर से वरिष्ठ हास्य कवि श्री आचार्य अंबुज जी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष के रुप में पटल के संरक्षक/ मार्गदर्शक श्री कमलेश मौर्य मृदु जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपना स्नेह/आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पटल के उपाध्यक्ष अमित चौहान जी, पटल संचालक शैलेन्द्र पाण्डेय शैल जी की गरिमामय उपस्थित पूरे कार्यक्रम में बनी रही।

सुंदरतम आयोजन
ReplyDeleteनवांकुरों को आगे लाने का अच्छा कदम्ब