हिंददेश परिवार उ.प्र*.इकाई की भव्य काव्यगोष्ठी संपन्न

 *हिंददेश परिवार उ.प्र*.इकाई की

         भव्य काव्यगोष्ठी संपन्न


●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

गोण्डा(उ.प्र.):भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आदरश्रेष्ठ श्री अटलबिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के तत्वावधान में हिंददेश परिवार उ.प्र.इकाई और हिंदी साहित्य जगत में आने वाले नए वर्ष 2021 में आ रही एक नई पत्रिका हिंददेश ई पत्रिका द्वारा दिनाँक 25.12.2020 को एक भव्य आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता इकाई अध्यक्षा आ. रुबी गुप्ता जी ने की।

अपने संबोधन में उन्होंने हिंददेश परिवार और पत्रिका के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि 'हिंददेश' पत्रिका और हिंददेश परिवार के माध्यम से संसार को सुंदर और खुशहाल बनाने का सतत किया प्रयास और लोगों में सकारात्मक भाव जगाने का प्रयास सतत जारी रखा जाएगा। 

ज्ञात हो हिंददेश परिवार की स्थापना संसार में खुशियाँ फैलाने और जन जन में सकारात्मक भाव पैदा करने के उद्देश्य  से किया गया है। हिंददेश परिवार की संस्थापिका और अध्यक्षा आ.अर्चना पांडेय 'अर्चि' जी,उपाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार जैन'अमृत', महाप्रभारी आ.संतोष अड़पावार जी तथा महासचिव आ.बजरंग केजड़ीवाल और आ. पुष्पा बुकलसरिया नेतृत्व/मार्गदर्शन में हिंददेश परिवार संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

 इस काव्य गोष्ठी में भारत के विभिन्न राज्यों के कवियों नें जुड़कर अटल जी को समर्पित अपनी खूबसूरत रचनाओं से अटल जी को याद किया।

काव्यगोष्ठी दिन के 02 बजे से शुरू होकर शाम 07 बजे तक चली।

इस भव्य काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का संचालन आ.मधुमिता जी,आ. कल्पना भदौरिया जी,आ.कुमकुम कुमारी जी और डा.हेरम्ब मिश्रा जी ने बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित ढंग से किया। कार्यक्रम का प्रारंभ आ.आभा सिंह के सरस्वती वंदना के साथ हुआ। 

   2 बजे दिन से प्रारम्भ हुई गोष्ठी शाम  7 बजेतक चली।काव्य गोष्ठी में देशभर के 57 कवि/कवियित्रियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से आ.अटल जी को यादकिया।

काव्य गोष्ठी में शामिल कवि कवियित्रियों में.डॉ अनुज कुमार चौहान "अनुज" अलीगढ़ उ.प्र.,आ.अंजनी शर्मा 'अमृता', गुरुग्राम, हरियाणा,आ.कलावती करवा कूचबिहार,आ.आरती जी सनत दिल्ली ,आ.रंजना बिनानी गोलाघाट असम,आ.स्वाती जैसलमेरिया, आ.सुनीता हेड़ा जोधपुर ,डा.अशोक पाल आशु दिल्ली,आ.प्रमोद यादव रंजन, गोण्डा, उ.प्र,आ.ओम प्रकाश श्रीवास्तव, दतिया, म.प्र., आ.डा.

मधुकरराव लारोकर,नागपुर,आ.अल्पना दुबे बैंगलोर,आ.राम शरण सेठ, मिर्जापुर उ.प्र.,डॉ मोहित कुमार स्योहारा बिजनौर,डॉ मलकप्पा अलियास महेश बेंगलूर कर्नाटक,डॉ सुनील कुमार परीट कर्नाटक,रमेश बोंगाळे बी एन चिक्कमंगलूरू कर्नाटक,डॉ गुलाबचंद पटेल गुजरात,आ.शकुन्तला सरावगी डिब्रूगढ़,रशीद ग़ौरी, सोजत सिटी, आ.प्रशान्त कुमार"पी.के.", पाली हरदोई (उत्तर प्रदेश),आ.आभा सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश,डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश वाराणसी उ.प्र.,संजय बागड़ी अलवर राज.,कवि आदित्य गुप्त पदयात्रीचुनार मिर्जापुर उत्तर प्रदेश,आ.मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव 'शिखर',  वाराणसी,आ.कविता पाल "बबली" दिल्ली,कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीय सुभाषिनी प्रयागराज,डॉ. ज़ुल्फ़िकार गुन्नौरी, अलीगढ़,आ.

पुरुषोत्तम शाकद्वीपी उदयपुर, राजस्थान,आ.रश्मि सक्सेना

,आ.मिथिलेश कुमार सिंह वाराणसी

,डॉ गरिमा त्यागी, उत्तर प्रदेश,अनिल कुमार मंडल, ग़ाज़ियाबाद,आ.शोभारानी तिवारी इन्दौर,आ.ममता तिवारी इन्दौर,रानी नारंग इन्दौर,आ.नीलू सक्सेना देवास मप्र,आ.दूजराम साहू अनन्य( खैरागढ़) छ. ग.,आ.सुभाष चौरसिया हेम बाबू महोबा,डॉ रमणीक शर्मा अम्बाला,आ.अर्चना सिंह कौशाम्बी उ.प्र.,आ.पंडित राकेश मालवीय 'मुस्कान,आ.कुमारी चन्दा देवी स्वर्णकार

आ.अभिषेक मिश्रा बहराइच,आ.त्रिवेणी मिश्रा जया डिंडैरा म०प्र०, आ. शिवशंकरलोध राजपूत,डा०उषा पाण्डेय कोलकाता,आ.महेन्द्र सिंह "राज"

मैंढी़ं चन्दौली उ. प्र.,कवि वीरेन्द्र यादव गौरा बस्ती उ.प्र.,आ.विनोद परिहार "शुभ"मुण्डारा,पाली,राजस्थान,आ.प्रियंका अलकनन्दनी, गया बिहार,आ.सपना,दिल्ली,आ.जयहिंद सिंह हिंद आजमगढ़, उ.प्र.,डा.रश्मि शुक्ला, प्रयागराज,आ. रागिनी शुकल"राग"मुंबई शामिल रहे।

 कार्यक्रम के अंत में आ.अमित बिजनौरी जी(बिजनौर, उ.प्र.)के आभार व्यक्त करने के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

   प्रदेश प्रभारी आ.सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा, उ.प्र.) ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हिंददेश परिवार अपने उद्देश्यों, संकल्पों से कभी पीछे नहीं हटेगा।उन्होंने लोगों से हिंददेश परिवार को मजबूत करने के लिए जुड़ने का भी आवाहन किया।

Comments

  1. बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत