रात वाहन से टकराकर बाईक सवार की मौत**
*रात वाहन से टकराकर बाईक सवार की मौत**
संवाद सूत्र नूरपुर। शनिवार की देर रात चांदपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार की मौत हो गयीं। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थानार्गत गांव आजमपुर निवासी 38वर्षीय अरविन्द उर्फ पप्पू सैनी पुत्र शौराज सिह शनिवार की देर रात आठ बजे नूरपुर से बाईक द्वारा अपने गांव जा रहा था। प्रत्यदर्शियों के अनुसार नूरपुर चांदपुर मार्ग पर सरकारी टयूबवेल के सामने सामने से अज्ञात वाहन ने बाईक को चपेट मे ले लिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने कार्यवाही की जा रही है। मृतक मजदूर बताया जाता है।
Comments
Post a Comment