नालों मे बढ़ी गन्दगी संक्रमक रोगों का बढ़ा खतरा।

 नालों मे बढ़ी गन्दगी संक्रमक रोगों का बढ़ा खतरा।


स्योहारा ग्राम मंसूर सराय पित्तथापुर के मोहल्ला खालिक नगर के नालों में गंदगी के कारण बदबू फैल रही है

बुढेरन रोड पर बने नालों की पिछले काफी समय से सफाई न होने के कारण नालो में गंदगी का अम्बार लग गया है जिससे आस पास के क्षेत्र में तमाम गन्दी बदबू फैल रही है।जिससे संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।जहाँ एक और बीमारियों के फैलने का ख़तरा है वहीं गन्दे नालों में सांप व ज़हरीले कीड़े आदी के होने का भी लगातार खतरा बना रहता है।इन नालो की समय से साफ सफाई न होने के कारण इनमे सांप जैसे ज़हरीले कीड़े आदि भी अक्सर दिखाई दे जाते हैं जिनसे गांव वासियों को किसी भी अन्होने हादसे की आशंका बनी रहती है प्रशासन इस ओर अति शीघ्र ध्यान देते हुए उक्त नालों की साफ सफाई की व्यवस्था कराये ताकि गाँव वासी राहत की साँस ले सकें।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।