चौधरी चरण सिंह जी ने किसानो का हक दिलाया:- राहुल खन्ना

 *चौधरी चरण सिंह जी ने किसानो का हक दिलाया:- राहुल खन्ना                 


                                                         आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती विभिन्न स्थानों व संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने जहां पुष्प अर्पित किए, तो जाट समाज ने यज्ञ हवन किया। भाजपाइयों ने किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शो पर चलने की लोगों से अपील की।


बुधवार सुबह चौ. चरण सिंह स्मारक पर हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद वक्ताओं ने कहा कि चौ. चरण सिंह सही मायनों में किसानों के मसीहा थे। वक्ता चांदपुर नगर पालिका युवा भाजपा सभासद राहुल खन्ना जी ने कहा कि उन्होंने किसान व मजदूर की आवाज को उठाया और उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया एवं हम सभी चौधरी साहब को अपना आदर्श मानते है और उनके द्वारा किसानों के सम्मान को हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है और आगे भी किसानों के हितों में कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर डा. विकास तोमर, शैलेंद्र सिंह, अरविद कुमार, डा. महेंद्र मलिक, डा. कपिल कुमार, सचिन अहलावत, मुकेश कुमार सुधींद्र कुमार, सुधीर कुमार, हर्ष दलाल आदि शामिल रहे। उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने भी स्मारक पर हवन किया। उसके बाद विचार गोष्ठी हुई और कार्यकर्ताओं ने चौ. चरण सिंह के जीवन आदर्शो का अपनाने पर जोर दिया। शीशपाल राठी हवन के यजमान रहे। युवा जिलाध्यक्ष सचिन कुमार, हरपाल सिंह, इरफानुद्दीन, डा. विपिन तोमर, हनी तोमर, योगेंद्र सिंह, कपिल राठी आदि शामिल रहे। उधर, चौ. चरण सिंह चौक पर भाजपाइयों ने भी कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, किसान आंदोलन को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसे। इस अवसर पर सुधींद्र कुमार, हरेंद्र मलिक, डा. योगेंद्र, सौरभ चौधरी, डा. सचिन चौधरी, नरेश चौधरी, शिवम महेश्वरी, राहुल खन्ना, शलभ अग्रवाल, दिनेश भाटी, विराज सिंह, विभोर, आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने विचार व्यक्त किये।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत