2 जनवरी को संविदा चालकों की भर्ती का होगा आयोजन

 *2 जनवरी को संविदा चालकों की भर्ती का होगा आयोजन 


                                                          आकाश कर्णवाल चांदपुर* :- चाँदपुर रोडवेज बस स्टैंड चाँदपुर डिपो के सभाकक्ष में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें रोडवेज के कर्मचारी व पदाधिकारी गण उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता रोडवेज बस स्टैंड चाँदपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवध किशोर त्रिवेदी ने की तथा संचालन चौधरी कर्मवीर सिंह ने किया। ए आर एम  अवध किशोर त्रिवेदी  ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 2 जनवरी 2021 दिन शनिवार को नहटौर बस स्टेशन पर जिसमें संविदा चालकों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिजनौर/ धामपुर/ नजीबाबाद डिपो एवं सीनियर फोरमैन डिपो कार्यशाला बिजनौर को इस निर्देश के साथ कि नियत तिथि पर चालकों के टेस्ट हेतु आवश्यक सुनिश्चित कराए जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक चालक जिनकी आयु 24 वर्ष, लंबाई 5 फीट 3 इंच, कक्षा आठवीं पास एवं हैवी वाहन चलाने का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव हो भर्ती में भाग ले सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत