मार्ग गड्ढो में तब्दील, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल

 *मार्ग गड्ढो में तब्दील, राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल


                                                                   आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  चांदपुर से हल्दौर मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील मार्ग पर राहगीरों का वहां से गुजरना बहुत मुश्किल हो गया है। काफी शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग की मरमत कराने की मांग उठाई है।                                                     

   आपको बता दे यह मार्ग कई दर्जनों गांवों के साथ साथ कई बड़े शहरों को भी जोड़ता है इस रास्ते से प्रतिदिन लाखों की संख्या में वाहन गुजरते है। सबसे बड़ी बात है की इस रोड पर नवीन मंडी स्थल भी है जहाँ पर प्रति दिन सैकड़ो की संख्या में सब्जी विक्रेता सब्जी खरीदने के लिए आते है।


और नवीन मंडी स्थल से चंद कदम की दूरी पर गन्ना मिल और एक प्लाईवुड फैक्ट्री भी है। गन्ना मिल पर किसान अपना गन्ना बूगियो व ट्रेक्टर ट्राली में भरकर मिल पर लाते है कभी कभी तो इस रास्ते पर गन्ने से भरे ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली तक पलट जाती है।


इतना ही नही ठेलों पर सब्जी ले जाने वाले सब्जी विक्रेताओं की माने तो आये दिन इस सड़क पर सब्जी से भरे ठेले भी पलट जाते है।


आपको बता दे इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3/525 किमी तक सराय स्याऊ से ग्राम अज्जू नगली तक कराया गया था। लेकिन बनने के चंद दिन बाद ही इस सड़क की हालत खस्ताहाल हो गई थी।


तब से लेकर आज तक इस सड़क की मरम्मत तो कई बार कराई गई। परन्तु राहगीरों को टूटी हुवी सड़क से आज तक निजात नही मिल पाई है। बरसात के दिनों में तो इस सड़क से लोगो का निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत