अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज

 अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज



नूरपुर: ट्रक की चपेट में आकर घायल हुए दो शिक्षकों के मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल शिक्षकों में से एक का दिल्ली तथा दूसरे का इलाज मुजफ्फरनगर में चल रहा है।


चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी आशीष पुत्र जयपाल और रिकू पुत्र योगेश गांव फतियाबाद स्थित सेंट मेरीज स्कूल में शिक्षण कार्य करते है। तीन दिन पूर्व दोनों बाइक से स्कूल से वापस लौट रहे थे।


खालसा इंटर कालेज के सामने ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया था। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बाद में स्वजन आशीष का उपचार ट्रामा सेंटर दिल्ली तो रिकू का इलाज मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शनिवार को घायल रिकू के भाई अंकुर की ओर से पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।