दिनदहाड़े नगर की मनी टांसफर की दुकान से लाखों की लूट*

 *दिनदहाड़े नगर की मनी टांसफर की दुकान से लाखों की लूट*                   


                                                        *आकाश कर्णवाल चांदपुर:-*  नगर के मोहल्ला सराय रफी में दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवारों द्वारा एक एयरटेल मनी ट्रांसफर शॉप पर बदमाशों ने घुसकर तमंचे की नोक पर लगभग डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।लेकिन अभी तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चल सका।


मालूम हो कि शुक्रवार को नगर के मोहल्ला सराय रफी के एयरटेल मनी ट्रांसफर शॉप में दिनदहाड़े बाइक पर सवार कुछ अज्ञात बदमाश अचानक से दुकान के अंदर घुस आए और दुकान में रखा डेड लाख रुपए तमंचे की नोक पर लेकर फरार हो गए। एयरटेल शॉप पर काम करने वाले पंकज ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। लेकिन अभी तक लूट करने आए बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने आसपास के लोगों से बातचीत की।साथ ही एयरटेल मनी ट्रांसफर दुकान का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि दोपहर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान में घुसकर 1 लाख 45 हज़ार रुपए तमंचे की नोक पर बदमाशों लेकर फरार होने का मामला संज्ञान में आया है। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मौके पर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह पाल, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार व समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत