अवैध शराब पर चली छापेमारी

 अवैध शराब पर चली छापेमारी



बिजनौर: जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी ने जिलेभर में छापेमारी की। अवैध शराब की भट्टियां नष्ट करते हुए शराब और लाहन नष्ट किया।


शहर कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र के गांव निजामतपुरा के जंगल में छापा मारकर अवैध भट्ठी पकड़ी। इस दौरान 50 लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई। आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। वहीं आबकारी विभाग ने चांदपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। गांवों में संदिग्ध अड्डों पर छापे मारे। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान 115 लीटर कच्ची शराब और 650 किलोग्राम लाहन नष्ट किया है। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच