एसपी ने चर्च का किया निरीक्षण, सुरक्षा की बनेगी रणनीति
एसपी ने चर्च का किया निरीक्षण, सुरक्षा की बनेगी रणनीति
राजा का ताजपुर : क्रिसमस के पर्व को लेकर एसपी ने रविवार को सेकरेड हार्ट चर्च का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि क्रिसमस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल्द ही चर्च में जिलेभर के इसाई धर्मगुरुओं की बैठक की जाएगी।
रविवार को एसपी डा. धर्मवीर सिंह नूरपुर थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एसपी देहात के साथ राजा के ताजपुर में स्थित सेकरेड हार्ट चर्च पहुंचे। बारीकी से चर्च का भ्रमण किया। चर्च स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान चर्च के पदारी से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने क्रसमस को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के लिए सलाह ली। वहीं इसाई त्योहार को लेकर जनपद के सभी धर्मगुरूओ के साथ गोष्ठी चर्च में करने का आश्वासन दिया। एसपी ने बताया कि ईसाई धर्मगुरुओं की बैठक कर आगामी त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जाएगी। ताकि कोई समस्या नहीं आए। इस दौरान राजा का ताजपुर चौकी का निरीक्षण किया। कई खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
Comments
Post a Comment