झंडा चौक पर किसानों ने लगाया जाम

 झंडा चौक पर किसानों ने लगाया जाम



नूरपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक इकाई ने नूरपुर चांदपुर मार्ग पर स्थित झंडा चौक पर रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को करीब 11:00 बजे भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया दोनों सरकारों को किसान विरोधी बताया।

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी।

धरने से पूर्व जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को सौंपा। धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के अलावा शीशपाल सिंह विक्रम सिंह उत्तम सिंह, लडूर सिंह गजेंद्र सिंह ओमप्रकाश सिंह दयाराम सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान नूरपुर अमरोहा मार्ग और चांदपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा इस दौरान उपजिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मॉर्य पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत