गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में नगर में निकली प्रभातफेरी

 *गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में नगर में निकली प्रभातफेरी   


                                                                         आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* गुरुनानक जयंती पर सोमवार को गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर धनोरा रोड  स्थित गुरुद्वारा में चल रहे दो दिवसीय अखंड पाठ के दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। सुबह में गुरुनानकदेव के जयकारे के साथ सिख समुदायों ने प्रभातफेरी निकाली। रास्ते भर श्रद्धालु गुरुनानक देव का गुणगान करते चल रहे थे। प्रभातफेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुचे। जहा हरिकीर्तन, धार्मिक प्रवचन व लंगर होगा। रात में गुरुद्वारा के बाहर आतिशबाजी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सन 1469 ई. को ननकाना साहेब (पाकिस्तान) में गुरुनानक देव का जन्म हुआ था। बचपन से ही उनका आध्यात्म की तरफ झुकाव था। प्रभातफेरी मे ज्ञानी राजवेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरु पर्व सिंह, विशाल सिंह, हरजीत सिंह, गौरव सिंह, बुट्टा सिंह, परमजीत सिंह आदि संगत मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच