अंकित यादव का सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

 *अंकित यादव का सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार   


                                                  आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* जनपद संभल की हयात नगर चौकी में तैनात चांदपुर थाने के ग्राम खेड़की निवासी एक सिपाही अंकित यादव का सम्मान सहित अंतिम संस्कार कर दिया गया।


गौरतलब है कि 27 अक्तूबर को चांदपुर के ग्राम खेड़की निवासी अंकित यादव पुत्र राजवर्धन यादव की गोली चलने से मौत हो गई थी। मंगलवार रात्रि जैसे ही अंकित यादव का शव गांव खेड़की पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। गांव में शोक छा गया। मृतक की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस अधिकारी शामिल हुए और शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनका तिगरी में अंतिम संस्कार किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।