छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर कदम आगे है पुलिस

 *छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर कदम आगे है पुलिस       


                                                    आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* जलीलपुर स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जलीलपुर पुलिस चौकी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से संबंधित कानून के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इसके अलावा प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने कार्यक्रमों में बताया गया कि घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें, ताकि वो महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की समझे। चौकी इंचार्ज धीरज सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि कहा कि नारी शक्ति के साथ होने वाली घटनाओं पर प्रदेश सरकार चिंतित है। सरकार द्वारा मिशन शक्ति समाज मे महिलाओं लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया जागरूकता अभियान है। प्रोग्राम के अंतर्गत 188 1090 112 1076 की जानकारी दी गई। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टॉफ रहा।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

स्वास्थ शिविर में की जांच