धामपुर-बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का ज्ञापन

 धामपुर-बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का ज्ञापन



संवाददाता गजेंद्र कुमार व चक्र सुदर्शन


धामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट द्वारा तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह के नेतृत्व में धामपुर शुगर मिल चलने से पूर्व किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के नाम धामपुर तहसीलदार रमेश चंद चैहान को सौंपा। कैलाश सिंह ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी कराई जाए अधिकतर धान क्रय केंद्र बंद है कॉल नहीं हो रही है बिजली बकाया बिल गलत भेज रहे हैं तथा ओके हुए ट्रांसफार्मर समय पर नहीं भेज रहे हैं किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में गजेंद्र सिंह, हरी राज सिंह, कैलाश सिंह, खूब सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सिंह, महिपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।