मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र की महाआरती का आयोजन।
" मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र की महाआरती का आयोजन।
नूरपुर- आज दिनांक 25-10-20 देर शाम 6 बजे विश्व हिन्दू परिषद नूरपुर के तत्वावधान मे रामलीला ग्राउन्ड मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमे पूर्व राज्यमंत्री श्री महावीर जी, हिन्दू जागरण मंच प्रान्त महामंत्री जीतेन्द्र बैस जी, नगर कार्रवाह लोकेश जी, सह कार्रवाह नवीन जी, पवन गोयल जी, बिजेन्द्र सिंह अग्रवाल नीरज चंद्रा जी,राजीव अग्रवाल जी, दीपक वर्मा जी, अरुण शर्मा जी,दिनकर कर्णवाल जी, अनिल पिंटू जी, सचिन चौधरी जी, विशेष राणा जी, बहन कमलेश प्रजापति जी आदि सभी रामभक्त श्री राम आरती मे उपस्थित रहे। कोरोना के कारण इस बार रामलीला मंचन का आयोजन नहीं हो पाया, सभी भक्तो ने ईश्वर से प्रार्थना की कोरोना जैसी बीमारी को पुरे विश्व से खत्म करे, और "वसुदेव कुटुंबकम" मे रामराज्य की स्थापना करे।

Comments
Post a Comment